फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किसान का शव सई नदी में उतराता मिला

Fri, 22 May 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा के हरौनी गांव निवासी सुनील कुमार रावत (49) का शव बुधवार देर रात सई नदी में उतराता मिला। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

सुनील खेती-किसानी करते थे। बुधवार शाम करीब छह बजे जानवर चराने वह जानवर चराने गए थे। देर शाम जानवर घर लौटे, पर वह नहीं आए। परिजनों ने खोजबीन की तो रात करीब 11 बजे सुनील का शव घर से एक किलोमीटर दूर झाड़ेश्वर मंदिर के पास सई नदी में मिला। ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया। इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार, सई नदी में डूबकर सुनील की मौत हुई है। वह नदी में कैसे डूबे, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। उनके परिवार में पत्नी अनीता देवी और दो बेटे सनी व समर रावत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें