फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार में हत्या के बाद किसान का शव जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोहां। तीन सप्ताह से गुमशुदा थानाक्षेत्र के दखिना गांव के किसान शिव प्रकाश उर्फ कबीर की 15 नवंबर को ही हत्या कर दी गई थी। बेशकीमती विवादित जमीन को लेकर चल रहे मुकदमे में हार जाने के डर से आरोपियों ने अपहरण के बाद कार में उनका गला घोंट दिया था। फिर उन्नाव के बीघापुर में पेट्रोल डालकर शव जला दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से सोमवार को वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी प्रॉपर्टी डीलर सहित पांच को गिरफ्तार किया। एक अन्य की तलाश जारी है।

एडीसीपी वसंथ कुमार के अनुसार 19 नवंबर को सुरेंद्र कुमार ने मित्र शिव प्रकाश की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सर्विलांस में उनकी लोकेशन रायबरेली के त्रिवेदीपुर और अगले दिन उन्नाव में बीघापुर के पाटन गांव मिली। यहां पूछताछ में एक पुरुष का अधजला शव मिलने की जानकारी पर शिनाख्त कराई गई तो वह शिव प्रकाश का निकला। इसके बाद हत्या की एफआईआर दर्जकर पुलिस टीमों को लगाया गया।



आरोपियों ने कंपनी को बेच दी थी विवादित जमीन

शिव प्रकाश की मां सत्यवती के नाम करीब 44 बिस्वा जमीन लखनऊ-प्रयागराज हाईवे के किनारे थी। शिव प्रकाश के बड़े भाई शिव सहाय ने वर्ष 2019 में पावर ऑफ अटॉर्नी अपने नाम करवाकर जमीन मुख्य आरोपी सुजीत श्रीवास्तव और आशीष यादव को बेच दी। इस सौदे पर आपत्ति करते हुए शिव प्रकाश ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। उधर, आरोपियों ने जमीन एक कंपनी को ऊंचे दाम पर बेच दी थी। उन्हें डर था कि शिव प्रकाश मुकदमा जीत गया तो जमीन और रुपये कंपनी को लौटाने पड़ेंगे। इस कारण उसकी हत्या की साजिश रची गई।
विज्ञापन




दोस्ती कर बनाया शिकार

सुजीत ने शिव प्रकाश की पहचान वाले लोगों की आईडी से फर्जी तरीके से मोबाइल व सिम खरीदे। इन नंबरों से उसके साथी दिलीप रावत ने बातचीत कर शिव प्रकाश से दोस्ती की और झांसा देकर उसे 15 नवंबर को लालपुर टावर के पास बुलाया। दो कार से पहुंचे आरोपियों ने शिव प्रकाश को जबरन वाहन में खींच लिया। सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए हाईवे के बजाय भंवरेश्वर मंदिर मार्ग की ओर उसे ले गए। आरोपियों ने कार के अंदर ही गला घोंटकर शिव प्रकाश की हत्या कर दी और शव उन्नाव के बीघापुर में हाईवे किनारे खाई में फेंककर जला दिया। मोबाइल और सिम तोड़कर रास्ते में फेंक दिए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नगराम के ब्राम्हण टोला का सुजीत श्रीवास्तव, विनोद, नीरज कश्यप, बिलिया टोला का पिंटू रावत व अमवा मुर्तजापुर का राजकुमार भी है। इनमें से विनोद पल्लेदारी, पिंटू खेती करता है। नीरज ठेला लगाया है और राजकुमार खेती करता है। दिलीप रावत की तलाश जारी है। वारदात में इस्तेमाल कारें भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें