फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चंदा लगाकर जलमग्न धान की फसल को बचाने में जुटे किसान

Thu, 07 Aug 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सिल्ट व खरपतवार से पटी सिरौना ड्रेन की सफाई का काम करती जेसीबी।
विज्ञापन
नगराम। भारी बारिश से जलमग्न हुई धान की फसल बचाने के लिए प्रशासन ने कोई प्रयास नहीं किए। किसानों ने अब चंदा कर जल निकासी के लिए ड्रेन की सिल्ट सफाई का काम शुरू कर दिया है। बुधवार को जेसीबी से ड्रेन की सफाई कराई गई।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अभियंताओं की उदासीनता के चलते खरपतवार व सिल्ट से पटी पड़ी तराई इलाके की जल निकासी ड्रेन सिरौना की सफाई लंबे अरसे से नहीं हो सकी है। ड्रेन का पानी उफनाकर आसपास के कई गांवों में धान के खेतों में भर गया है। सिरौना निवासी किसान रामकुमार पांडेय, इंदल रावत, मोहित, पवन कुमार, हरदेव, मुकुंद खेड़ा के मलखान सिंह अखिलेश, मनीराम, लल्लू, श्रीपाल, भोला रावत, मुन्ना सहित कई किसानों ने बताया सिंचाई विभाग के अधिकारियों की उदासीनता को देखते हुए किसानों ने पंचायत कर खुद सफाई कराने का संकल्प लिया है। आपस में चंदा जुटाकर बुधवार को किराए की जेसीबी से ड्रेन की सफाई का काम भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


सिल्ट व खरपतवार से पटी सिरौना ड्रेन की सफाई का काम करती जेसीबी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें