फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इलाज कराने आए किसान की सड़क हादसे में मौत

Mon, 19 Jan 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के अंधे चौकी क्षेत्र में हरदोई रोड पर शनिवार शाम वाहन की टक्कर लगने से सड़क पार कर रहा किसान घायल हो गया। रविवार दोपहर ऐरा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


एसआई अभिषेक भारती के अनुसार हरदोई के अतरौली रेहरिया गांव निवासी किसान कमलेश (45) शनिवार देर शाम आंखों का इलाज कराने के लिए अपने दोस्त काकोरी मोड़ निवासी रमजान के साथ निजी अस्पताल पहुंचे थे। शाम करीब छह बजे लौटते समय बस पकड़ने के लिए वह पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी दुबग्गा से काकोरी की ओर जा रहे डाले की टक्कर लगने से वह घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर रविवार सुबह ऐरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी रामपति, बेटा अजय और चार बेटियां हैं। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि भाई शंभू की ओर से अज्ञात डाला चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें