फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिटाई से अपमानित होकर किसान ने दी थी जान, तीन पर एफआईआर

Sun, 21 Jun 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। बख्शी का तालाब के बीकामऊ खुर्द गांव निवासी किसान कुलदीप सिंह ने 10 जून को पिटाई से आहत होकर खुदकुशी की थी। यह आरोपी लगाते हुए उनकी पत्नी ममता ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

ममता ने बताया कि उनके पति कुलदीप का गांव के डब्लू, लुक्कू और राजकिशोर से जमीन का विवाद था। इसी रंजिश में नौ जून को रात करीब दस बजे तीनों ने कुलदीप को बुरी तरह पीटा था। बेटे कन्हैया ने बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई कर दी गई। वह पति को किसी तरह घर लाईं। अगली सुबह वह घर के पीछे पेड़ से लटके मिले। ममता के अनुसार, सार्वजनिक पिटाई के अपमान के कारण पति ने जान दी। इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें