तेज रफ्तार कार की टक्कर से किसान की मौत
गुडंबा। पलका चौराहे के पास शुक्रवार को सड़क किनारे मूंगफली खरीद रहे किसान श्रवण राजपूत (42) की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। रसूलपुर सादात, सैदापुर निवासी श्रवण के भाई रमेश राजपूत के मुताबिक, पुलिस ने हादसे की सूचना उन्हें दी। जानकारी मिली है कि कार राकेश नाम का व्यक्ति चला रहा था। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।