फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डिवाइडर से टकराई बाइक, छात्र की मौत, चचेरा भाई घायल

विज्ञापन
अजीत। फाइल फोटो 
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के बुद्धेश्वर चौराहे के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अजीत कुमार (21) की मौत हो गई और उनका चचेरा भाई रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चला रहे अजीत ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक, बिजनौर के गुलाम खेड़ा, परवर पश्चिम निवासी अजीत कुमार उन्नाव स्थित डिग्री कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष के छात्र थे। उनके पिता संजय मजदूर हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से देवी जागरण देखने पारा जा रहे थे। उनके साथ बुआ के बेटे अभिषेक और पुष्पेंद्र भी दूसरी बाइक से पीछे चल रहे थे। बुद्धेश्वर पुल के पास चार पहिया वाहन की तेज रोशनी अचानक अजीत के चेहरे पर पड़ी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। अजीत व रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे अभिषेक और पुष्पेंद्र दोनों को ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने अजीत को मृत घोषित कर दिया। रोहित की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें