फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किसान ने फंदा लगाकर दी जान, कारण स्पष्ट नहीं

Thu, 19 Mar 2026 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। बख्शी का तालाब स्थित बीच का खेड़ा मजरा कठवारा निवासी किसान रामसागर वर्मा (35) ने मंगलवार दोपहर घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


रामसागर के भतीजे पंकज ने बताया कि मंगलवार सुबह चाचा रोज की तरह सुबह उठे और घर के बाहर चले गए। चाची छाया भी खेत पर काम के लिए निकल गईं। कुछ देर बाद रामसागर नशे की हालत में लौटे और कमरे में चले गए। दोपहर के वक्त चाची काम से लौटीं तो पति को फंदे से लटका देखा। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जमा हो गए। पंकज ने बताया कि चाचा रामसागर नशे के लती थे। उनके कोई संतान नहीं थी। इंस्पेक्टर बख्शी का तालाब संजय सिंह का कहना है कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें