लखनऊ। इटौंजा के मारपा गांव निवासी कृष्णकुमार उर्फ मस्तराम (35) व उनके सहयोगी अशोक बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे। अशोक ट्रैक्टर चला रहे थे। तभी चलते ट्रैक्टर से उतरते समय कृष्णकुमार का पैर रोटावेटर में फंस गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इटौंजा थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सर्वेश शुक्ल के मुताबिक कृष्णकुमार अविवाहित थे और अपनी भांजी के घर में रहते थे। उन्होंने एक महीने पहले ही नया ट्रैक्टर खरीदा था।