फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू : पुराने इनक्यूबेशन सेंटर बनेंगे नए के मेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एकेटीयू ने उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के हर जिले में एक इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। अपने संबद्ध कॉलेजों को इसके लिए सेंटर बनाने के लिए कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने सरकारी कॉलेजों के निदेशकों व प्रोफेसर इंचार्ज के साथ ऑनलाइन बैठक की।
विज्ञापन


प्रो. पांडेय ने कहा कि पहले से चल रहे 15 इनक्यूबेशन सेंटर, नए स्थापित होने वाले सेंटर के लिए मेंटर की भूमिका निभाएंगे। सेंटर की स्थापना से लेकर उसके संचालन में इन सेंटर्स की भूमिका होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि शिक्षक अपने यहां इनक्यूबेशन सेंटर में भी समय दें। स्टार्टअप का मार्गदर्शन करें। उनके मेंटर की तरह स्टार्टअप को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।

कुलपति ने कहा कि शिक्षकों की विशेषज्ञता का लाभ स्टार्टअप को मिलेगा। उन्होंने आरईसी में केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे मिशन नेशनल मिशन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी लागू करने की बात कही। सेक्शन आठ के तहत चल रही कंपनियों के ऑडिट का भी निर्देश दिया। बैठक में डीन प्रो. वंदना सहगल, एसोसिएट डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा, इनोवेशन हब के हेड महीप सिंह, रितेश सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें