फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, किसान की मौत

Sun, 07 Dec 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
माल। क्षेत्र के चंद्रिका देवी मार्ग पर आदमपुर व भनौरा गांव के बीच तिराहा मोड़ पर शुक्रवार रात बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार किसान विनोद राजपूत (40) की मौत हो गई। वह मलिहाबाद क्षेत्र के कसमंडी कला पंचायत के मजरे चतुरी खेड़ा गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन

विनोद के भाई फूलचंद के मुताबिक शुक्रवार को उनके भाई बाइक से इटौंजा के हरदा गांव स्थित अपनी ससुराल बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे। रात 12 बजे के बाद घर आते समय हादसा हो गया। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया शनिवार सुबह तड़के ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को वह बेहोशी की हालत में बिजली के खंभे के पास घायल अवस्था में मिले थे। वहीं पर उनकी बाइक पड़ी थी। पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार के कारण बाइक खंभे से टकराई। हेलमेट न पहनने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। विनोद की मौत की खबर पाकर उनकी पत्नी विमला, बेटे प्रांंत, प्रतीक, आदित्य का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें