दुबग्गा। पारा के हरदुईय्या लाल नगर के सामने किसान पथ पर सोमवार शाम करीब 5:30 बजे सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मलिहाबाद के खड़सरा गांव निवासी किसान राजेश (40) बाइक से घर लौट रहे थे। हरदुईय्या लाल नगर के सामने किसान पथ पर पीछे से आए वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस उन्हें बेहटा सीएचसी लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिवार में पत्नी आशा, बेटी मुश्कान और दो बेटे प्रिंस और अंश हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।