फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खेत में गिरे हाईटेंशन तार के संपर्क में आया किसान, मौत

Sun, 30 Apr 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से एक किसान की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब किसान खेत में मवेशी चराने गया था। पहले से टूटे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बिजली आपूर्ति बंद की गई। गंभीर रूप से झुलसे किसान को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना पर लोगों ने आक्रोश जताया और पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

निराशापुर मजरे गौरीसतांव निवासी नयन कुमार (42) सुबह करीब नौ बजे खेत में मवेशी चराने गया था। खेत में ही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा था। इसी दौरान वह तार के सपंर्क में आ गया। करंट का तेज झटका लगने से वह अचेत होकर वहीं पर गिर गया। आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी विद्युत उपकेंद्र गुरुबख्शगंज में दी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद की गई। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से लाइन के तार जर्जर हैं। शिकायत के बावजूद तारों को बदलवाया नहीं जा रहा है। यही नहीं जर्जर तारों को कसवाया भी नहीं जा रहा है। ग्रामीणों ने लापरवाह कर्मचारियों व अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उधर, अवर अभियंता अमृतलाल पाल ने बताया कि जानकारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें