फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रंजिश में लाठी से पीटकर किसान को मार डाला

Tue, 11 Feb 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में एक किसान की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रंजिश में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। किसान की हत्या से परिजनों में रोना पीटना मच गया। घटना से लोगों में आक्रोश है। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


डीह थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी मंगल प्रसाद (57) खेती करते थे। रविवार शाम गांव में गृहस्थी का सामान खरीदने के लिए परचून की दुकान जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडे से लैस होकर आए और हमला कर दिया। हमले में मंगल प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने मंगल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार शाम चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पिता की मौत से बेटे गया प्रसाद समेत अन्य परिजनों में कोहराम मचा है। बुजुर्ग की मौत की सूचना पर पुलिस गांव आई और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही है। आरोप है कि रंजिश में ही मंगल प्रसाद की हत्या की गई।
विज्ञापन


कार्यवाहक थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक किसान के बेटे गया प्रसाद की तहरीर पर गांव निवासी रामजी पाठक, सोनू पाठक व सोनल पाठक के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया था। किसान की मौत के बाद मामले में गैर इरादतन हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें