फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मजाक के विरोध पर किसान पर कुल्हाड़ी से हमला

Mon, 03 Mar 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मजाक के विरोध पर किसान पर कुल्हाड़ी से हमला
विज्ञापन
लखनऊ। मलिहाबाद में शनिवार को शादी समारोह में सहिलामऊ निवासी किसान गुड्डू गुप्ता पर महमूदनगर निवासी बनवारी रावत ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर बनवारी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गुड्डू के मुताबिक शनिवार रात नौ बजे शादी में शामिल होने वह महमूदनगर गांव गए थे। वहां बनवारी और उनमें हंसी-मजाक होने लगा। इससे बनवारी चिढ़कर गाली देने लगा। विरोध पर उसने उनके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े और आरोपी भाग निकला। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह के मुताबिक पीड़ित की हालत ठीक है। आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें