अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर 12 महिला विभूतियां सम्मानित
लखनऊ। भारत विकास परिषद अवध प्रांत के तत्वावधान और लखनऊ पूर्वी शाखा के आतिथ्य में रविवार को गोमतीनगर स्थित कबीर शांति मिशन के स्मृति भवन सभागार में अहिल्याबाई होलकर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 12 महिला विभूतियों को सम्मानित किया गया। साथ ही भारत विकास परिषद की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर 11 मेधावी विद्यार्थियों को 11-11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की गई। मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह ने बताया कि अहिल्याबाई ने देशभर के अनेक धार्मिक स्थलों और मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया, जिनमें काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण प्रमुख है। प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र स्वरूप शुक्ला ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर का जीवन त्याग, सेवा, न्यायप्रिय शासन और धर्म-संरक्षण का प्रेरणादायी उदाहरण है। कार्यक्रम में प्रांतीय मीडिया प्रभारी प्रदीप मिश्रा, शाखा अध्यक्ष टीएन. मिश्रा और सचिव सुनील पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संचालन नंदिनी दुर्गेश नेकिया। इस दौरान प्रांतीय वित्त सचिव सीए पंकज अग्रवाल,अंशु श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, संजीव अवस्थी, रवि चटर्जी सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।