लखनऊ। पहली बार रंगमंच से जुड़ने का मौका मिला तो डर था कि कहीं नाटक करने की वजह नौकरी न चली जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने हौसला बढ़ाया और कहा कि जब संस्थान में संगीत और नृत्य के कार्यक्रम हो सकते हैं तो नाटक भी होना चाहिए। इसी प्रोत्साहन ने रंगमंच में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया। यही वजह है कि आज मैं यहां पर हूं। ये बातें रविवार को कॉल्विन ताल्लुकेदार्स कॉलेज में वरिष्ठ रंगकर्मी और अभिनेता पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी ने कहीं।
मौका था कनेक्शन वर्ल्डवाइड की ओर से रविवार को बॉलीवुड और अवध पर चर्चा कार्यक्रम का। शुरुआत भारतीय मॉडल और अभिनेता नासिर अब्दुल्लाह गायन प्रस्तुति से की। इसके बाद वक्ता पत्रकार प्रदीप कपूर ने लखनऊ की सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि मैरिस कॉलेज ऑफ म्यूजिक का भारतीय संगीत जगत में बड़ा योगदान रहा है। यहां से निकले अनेक कलाकारों ने मुंबई फिल्म उद्योग को नई पहचान दी। प्रसिद्ध संगीतकार नौशाद से जुड़े संस्मरण साझा किए। बताया कि जब भी नौशाद लखनऊ आते थे तो सांस्कृतिक विरासत और पुराने दिनों की यादें साझा करने के लिए उन्हें अपने साथ रखते थे।
हेरिटेज इवेंजेलिस्ट जयंत कृष्णा ने डॉ. रस्तोगी के रंगमंच और विज्ञान के क्षेत्र में योगदान को याद किया। डॉ. अनिल रस्तोगी ने बताया कि 1962 में एमएससी के बाद उन्हें सीडीआरआई में फेलोशिप मिली। संस्थान के तत्कालीन निदेशक डॉ. बी. मुखर्जी से लेकर बाद के सभी निदेशकों ने हमेशा सहयोग किया। इस अवसर पर साहित्य, रंगमंच, शिक्षा जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।
कनेक्शन वर्ल्डवाइड की ओर से रविवार को बॉलीवुड और अवध पर चर्चा कार्यक्रम हुआ।