फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी से महंगा काठगोदाम प्रीमियम का किराया

Sat, 14 Jun 2014 02:48 AM IST
निशांत/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रायल पर तीन फेरों के लिए चलायी जा रही काठगोदाम प्रीमियम ट्रेन का किराया बुकिंग शुरू होते ही शताब्दी एक्सप्रेस से अधिक का हो गया।
विज्ञापन


समान दूरी के लिए काठगोदाम प्रीमियम का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 202 रुपये ज्यादा है।

शताब्दी एक्सप्रेस का 380 किलोमीटर का अलीगढ़ तक का चेयरकार कार किराया जहां 600 रुपये है, वहीं 388 किलोमीटर काठगोदाम के लिए प्रीमियम ट्रेन का किराया 802 रुपये है।

शताब्दी एक्सप्रेस में खानपान का अधिकतम चार्ज 170 रुपये जबकि काठगोदाम प्रीमियम का यह शुल्क 210 रुपये है।

प्रीमियम ट्रेन की बची हुई सीटों के लिए होने वाले आरक्षण का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से दोगुना तक पहुंच सकता है।

रेल संरक्षा आयुक्त की मंजूरी के बाद रेलवे (05037) लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम प्रीमियम ट्रेन को केवल तीन फेरों के लिए 19, 21 और 22 जून को चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसी चेयरकार की दस बोगियों वाली इस ट्रेन को रेलवे अभी ट्रायल के रूप में चलाएगा। एक जुलाई से लागू होने वाले नए टाइम टेबल में इसी ट्रेन को रेलवे नियमित कर देगा।

फिलहाल तीन फेरों के लिए इस ट्रेन के चलने से गर्मी में नैनीताल जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे तीन फेरों में इसे डॉयनामिक के रूप में इसलिए भी इस्तेमाल कर रहा है।

यदि भीड़ न जुटी तो इसकी जगह रैक बदलकर शयनयान, एसी तृतीय और जनरल श्रेणी की बोगियों वाली त्रैसाप्ताहिक ट्रेन चला सकता है।

काठगोदाम प्रीमियम ट्रेन में खानपान का चार्ज शताब्दी एक्सप्रेस से अधिक होगा।

काठगोदाम प्रीमियम ट्रेन का रिजर्वेशन ऑनलाइन होगा। गुरुवार से प्रीमियम ट्रेन का आरक्षण खुल गया।

अब भी इस ट्रेन की 19 जून को 483, 21 जून को 586 और 22 जून को 555 सीटें खाली हैं।

इन बची हुई सीटों का किराया इनकी बुकिंग के आधार पर और अधिक बढ़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें