फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी बस का सफर सस्ता, किराये में कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जुलाई से सिटी बस का सफर सस्ता, इलेक्ट्रिक एसी सिटी बस का किराया पांच रुपये हुआ कम
विज्ञापन

यात्रियों को आकर्षित करने के लिए ट्रांसपोर्ट कंपनी ने इलेक्ट्रिक एसी सिटी बस के किराये में पांच रुपये की कटौती कर दी है। वहीं, साधारण सेवा की सिटी बस का किराया तोे कम नहीं किया, लेकिन सफर की दूरी थोड़ी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

साधारण बस में 15 रुपये में अब 10 के बजाय 11 किमी सफर कर सकेंगे। नया किराया एक जुलाई से लागू होगा। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी के प्रबंध निदेशक आरिफ सकलेन के मुताबिक इलेक्ट्रिक एसी बस में न्यूनतम किराया 15 और अधिकतम 45 रुपये था, जिसमें पांच रुपये की कटौती की गई है।
विज्ञापन

वहीं, साधारण सेवा की सिटी बस के 0 से 3 किमी एवं 3.1 से 6 किमी की दूरी के किराये में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह क्रमश: 5 और 10 रुपये ही है।
एसी बस का किराया
किमी वर्तमान एक जुलाई से
0-3 15 10
3.1-6 20 15
6.1-10 25 20
10.1-14 30 25
14.1-17 35 30
17.1-20 40 35
20 से अधिक 45 40
----------------------
साधारण बस का किराया
किमी (वर्तमान) किमी (एक जुलाई से) किराया
6.1-10 6.1-11 15
10.1-14 11.1-15 20
14.1-17 15.1-20 25
17.1-20 20.1-25 30
20.1 से अधिक 25.5 से अधिक 35
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें