फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-दिल्ली के सीतापुर रूट पर सफर 13 रुपये हुआ सस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर-दिल्ली के सीतापुर रूट पर सफर 13 रुपये हुआ सस्ता
विज्ञापन

गोरखपुर-दिल्ली का सीतापुर रूट पर बस का किराया 13 रुपये सस्ता हो गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि गोरखपुर से आने वाली बसों को कमता से ही दिल्ली की ओर डायवर्ट किए जाने से 11 किलोमीटर की दूरी कम हो गई है।
इसके चलते सफर सस्ता हुआ है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया ,सिद्धार्थनगर, गोंडा, अयोध्या, बहराइच की ओर से आने वाली साधारण सेवा की बसें पहले कैसरबाग अड्डे जाकर सवारी बैठाती थी और फिर वाया सीतापुर होते हुए दिल्ली जाती थी।
विज्ञापन

लेकिन अब ये बसें अवध बस स्टेशन से सवारियों को लेकर कैसरबाग नहीं जाएंगी। सीधे मड़ियांव, सीतापुर होते हुए दिल्ली चली जाएंगी। इसके चलते 11 किलोमीटर की दूरी कम होने से सफर 13 रुपये सस्ता हुआ है।
विज्ञापन

अवध से सुलतानपुर की आज से चलेगी जनरथ बस
परिवहन निगम अवध बस स्टेशन से सुलतानपुर के बीच मंगलवार से एसी जनरथ बस सेवा शुरू करने जा रहा है। ये बस कैसरबाग अड्डे से सुबह 5:30 बजे सवारी लेकर 6:30 बजे कमता स्थित अवध अड्डे होकर सुल्तानपुर जाएगी। जो अमेठी, जगदीशपुर होते हुए सुबह 9:30 बजे सुलतानपुर पहुंचेगी। वापसी में शाम 5:30 बजे चलकर रात 8:30 बजे अवध बस स्टेशन और रात नौ बजे कैसरबाग अड्डे पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें