अवर लिटिल एंजल्स होम की ओर से आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों
ने बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधान पहनकर प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का
आयोजन शुक्रवार को सिंगार नगर में किया गया।
प्रबंधक वीरेंद्र उपाध्याय ने
बताया कि बच्चों ने वृक्ष, भगवान शंकर, कृष्ण, नारद, पृथ्वी बचाएं, वृक्ष
धरा के भूषण, दूर करें प्रदूषण कासंदेश दिया।
इस दौरान अभिभावकों ने बच्चों
की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की और प्रधानाचार्या सुमन उपाध्याय ने
स्टाफ के लोगों का आभार व्यक्त किया।