फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किसान की मौत पर बिफरे परिजन, लगाया हत्या का आरोप

Mon, 24 Jul 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र में किसान की मौत पर सोमवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया और कहा कि किसान की हत्या की गई है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। जानकारी होने पर एसडीएम डलमऊ और थानेदार ने पहुंचकर परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। देर शाम तक परिजन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई किए जाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

जगतपुर थाना क्षेत्र के भुइया रानी मजरे साई निवासी रामलोटन (50) का तीन माह से गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा था। आरोपी व्यक्ति शनिवार को दीनशाहगौरा लेकर गया था कि जमीन विवाद का समझौता कर लेंगे। इसके बाद रामलोटन घर नहीं लौटा था। रविवार की सुबह गदागंज थाना क्षेत्र के बलि करन सिंह इंटर कॉलेज दीनशाह गौरा के पीछे खेत राम लोटन अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव गांव पहुंचा तो परिजन में कोहराम मच गया। पत्नी रामकली ने आरोप लगाया कि गांव के ही तीन लोगों ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी है। कार्रवाई न होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंंगे। इसकी जानकारी होते ही एसडीएम डलमऊ अभिषेक वर्मा, जगतपुर थानेदार जगदीश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की। उपजिलाधिकारी ने बताया कि समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया जा रहा है। थानेदार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसान की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें