फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर के बाहर सोया परिवार, अंदर हो गई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। मीनापुर गांव में बुधवार रात किसान जितेंद्र यादव के घर से चोरों ने करीब पांच हजार रुपये के जेवरात और दस हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि किसान की तहरीर पर चोरी की एफआईआर दर्ज की गई है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

जितेंद्र यादव के अनुसार, बुधवार रात बिजली की आवाजाही से परेशान होकर वह परिवार के साथ घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान चोर खेतों की ओर से आए और जीने के पास लगी खिड़की तोड़कर मकान के अंदर दाखिल हुए और कमरे की कुंडी तोड़कर अलमारी का लॉकर और दो बक्सों के ताले तोड़ दिए। इसमें रखे करीब पांच लाख रुपये के जेवरात और दस हजार रुपये की नकदी लेकर भाग गए। सुबह होने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर मोहनलालगंज पुलिस मौके पर पहुंची, डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने घर से कुछ अंगुलियों के निशान जुटाए। एडीसीपी साउथ ने बताया कि पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें