फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील तोड़कर खोला फैमिली बाजार, अधिकारी चुप, गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर चार में दो भूखंड जोड़कर बना है कॉम्प्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
एलडीए के प्रवर्तन जोन-1 में गोमतीनगर विस्तार सेक्टर 4 में दो भूखंड जोड़कर अवैध कॉम्प्लेक्स बना। इसे एलडीए ने सात जनवरी को सील भी किया। सील तोड़कर अब भवन स्वामी ने इसमें फैमिली बाजार खुलवा दिया है। इसकी शिकायत अब एलडीए वीसी से अलकनंदा अपार्टमेंट निवासी विशालचंद्र गुप्ता ने की है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि सात जनवरी को कार्रवाई के तुरंत बाद ही भवन स्वामी ने सील तोड़ दी। भूखंड 4/15 और 4/16 को जोड़कर यह अवैध निर्माण हुआ है। सील तोड़कर आवासीय में व्यावसायिक उपयोग शुरू हो गया। इसके उलट प्रवर्तन के इंजीनियर अब कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। एलडीए में जानकारी की तो पता चला कि सामान निकालने के लिए सील खोली गई। 48 घंटे के बाद यह सील वापस लगा दी गई। सच्चाई यह है कि यहां व्यावसायिक उपयोग बदस्तूर चालू है। उन्होंने वीसी से दोबारा इसे सील कराने की मांग की है, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।
निशातगंज में सील किया अवैध कॉम्प्लेक्स
प्रवर्तन जोन-5 ने निशातगंज करामत मार्केट कॉम्प्लेक्स के अवैध निर्माण को सील कर दिया। दूसरी मंजिल पर बिना नक्शा स्वीकृत कराए सैय्यद महमूदर्रहमान व फरहान गुडबेकरी के सामने अवैध निर्माण करा रहे थे। इसे सील करने के लिए एक महीने पहले 21 जनवरी को विहित प्राधिकारी ने आदेश किया था। अब इसे मंगलवार को सील कर दिया गया। अवैध निर्माण को सील कर पुलिस अभिरक्षा में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें