फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रंजिश में परिवार पर हमला, छह घायल, सात गिरफ्तार

Thu, 04 Jun 2026 08:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमतनगर। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के ददेरा मजरे झलिहवा में रंजिश को लेकर बुधवार रात एक परिवार पर हमले का मामला प्रकाश में आया है। घटना में तीन महिला समेत छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने आठ नामजद और 8-10 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित जितेंद्र यादव ने एफआईआर में बताया कि रात करीब आठ बजे गांव के फौजदार यादव, उनके बेटे अमन, अमर, आकाश उर्फ कल्लू, पत्नी रीता और तीन बेटियां मुस्कान, महक, महिमा सहित करीब 10 लोग आए। आरोप है कि बाइक व चार पहिया वाहन से लाठी, डंडा, रॉड, सरिया और धारदार हथियार लेकर आए थे। जितेंद्र के पिता मायाराम, भाई नरेंद्र, महेंद्र और माता हनुमान देई को बुरी तरह पीटा। जान बचाने के लिए वे घर में घुस गए। इसके बावजूद आरोपियों ने घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से मारा पीटा। घर में भोजन बना रही बहन सुनीता और भाई की पत्नी दिव्यांशी बचाने दौड़ीं तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और कपड़े फाड़ दिए गए। हमले में मायाराम और नरेंद्र बेहोश हो गए, जबकि सुनीता को गंभीर चोटें आईं।
सभी घायलों का इलाज मंडलीय चिकित्सालय दर्शन नगर में चल रहा है। मायाराम और नरेंद्र को लगातार उल्टियां आ रही हैं। पूराकलंदर के प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें