क्षत्रिय महासंघ के परिवार मिलन समारोह कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। स्वयं
लखनऊ। क्षत्रिय महासंघ भारत मंडल लखनऊ की ओर से राज्य दर्पण कम्युनिटी सेंटर में परिवार मिलन समारोह रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि बिग्रेडियर आरडी सिंह ने कहा कि आज जरूरत है कि परिवार एक दूसरे से संपर्क में रहें और समाज को दिशा दें। महानगर के अतिरिक्त निकटवर्ती जनपदों के लगभग 100-120 क्षत्रिय समाज के प्रबुद्धजन शामिल हुए, जिसमें 50 प्रतिशत नारी शक्ति ने सहभागिता निभाई। इसके पहले मां सरस्वती की आराधना और महाराणा प्रताप के साथ अन्य पूर्व राजाओं के पूर्वजों को पुष्पांजलि दी गई। मंडल अध्यक्ष विनय कुमार सिंह व महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव डाॅ. रीना सिंह शेखावत मौजूद रहीं।