फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजों ने यूपी मेट्रो की फर्जी वेबसाइट बना डाली, सही यूआरएल सहित जारी किया गया अलर्ट

Wed, 04 Mar 2020 05:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जालसाजों ने यूपी मेट्रो की भी फर्जी वेबसाइट बना दी है। ऐसे में धोखाधड़ी से बचने के लिए यूपी मेट्रो की ओर से लोगों को अलर्ट जारी किया गया है। मेट्रो का कहना है कि सही यूआरएल www.upmetrorail.com है।

विज्ञापन


मेट्रो की प्रवक्ता पुष्पा बेल्लानी का कहना है कि जो फर्जी बेवसाइट मिली है, उस पर नौकरियों के लिए आवेदन और टेंडर तक अपलोड किए जा रहे हैं। इससे लोगों के साथ धोखा हो सकता है। ऐसे में सबको सचेत किया जाता है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।

मेट्रो में भर्ती के लिए डाला विज्ञापन
मेट्रो ने जो वेबसाइट www.upmetrorailcorp.com पकड़ी है, उस पर 28 फरवरी को नौकरी के लिए विज्ञापन भी डाला है। इस तरह की दूसरी गतिविधियां भी की जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस वेबसाइट से यूपी मेट्रो का कोई संबंद्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये फर्जी वेबसाइट हैं चालू
- www.upmetrorailcorp.com
- www.uttarpradeshmetrorail.com

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें