विवेक जी, पुलिस का वर्जन देंगे।।। माई सिटी रिपोर्टर लखनऊ। एक तरफ लोग कोरोना वायरस से निपटने की कवायद कर रहे हैं और घर में लॉक डाउन हैं। वहीं दूसरी तरफ शरारती तत्व सोशल मीडिया पर फेंक मैसेज चलाकर लोगों की परेशानी को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। लॉक डाउन के दौरान तो इसकी बाढ़ सी आ गई है। पिछले दो दिनों से व्हाट्सएप ग्रुप पर राजधानी समेत 12 जिलों में कर्फ्यू लगने की तो कहीं पर बिना पढ़े यूजी-पीजी के स्टूडेंट्स को पास करने की जैसी कई फेक न्यूज़ चल रही है। इतना ही नहीं अलग-अलग शरारती तत्व कभी एक मोबाइल कंपनी के 480 रुपये के फ्री रिचार्ज, कोरोना का इलाज जंतु विज्ञान की किताब में, चाइना, इटली, रूस से जुड़े भी फर्जी msg चला रहे हैं। खास ये की शरारती तत्व इसके लिए ब्रेकिंग न्यूज़ व शासन के निर्देश का हवाला भी दे रहे हैं। कुछ ही देर में इस तरह के फर्जी मैसेज कई ग्रुप में पहुंच जाते हैं। इससे जहां कुछ लोग परेशान होकर दुकानों की ओर भागते हैं। वही कुछ दहशत में भी आ जा रहे हैं। कुछ लोग इनकी सत्यता जानने के लिए मीडिया में संपर्क कर रहे हैं। पुलिस की इस तरह के फेक मैसेज चलाने पर कार्यवाही की चेतावनी भी इस पर असर नहीं डाल पा रही है।