लोहिया के कर्मचारियों को चार माह से नहीं मिला वेतन लखनऊ। कोरोना से पीड़ित मरीजों के इलाज में लोहिया संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक के कर्मचा रियो को भी लगाया गया है । लेकिन उन्हें 4 माह से वेतन नहीं मिल रहा है । ऐसी स्थिति में बंदी के वक्त उनके सामने भुखमरी की नौबत आ गई है क्योंकि लगातार 4 माह से सामान देने वाले दुकानदारों ने इस वक्त मना कर दिया। लोहिया अस्पताल का संस्थान में विलय हो गया है। हॉस्पिटल ब्लॉक के डॉक्टर व संविदा कर्मचारियों को लंबी जद्दोजहद के बाद वेतन तो मिल गया लेकिन अभी स्टाफ नर्स व पैरामेडिकल कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। कर्मचारी वेतन के लिए अधिकारियों के पास भटक रहे हैं । कर्मचारियों ने कहा कि आपदा की स्थिति में वह हर स्तर पर जो की सेवा में लगे हैं लेकिन उनका ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इस संबंध में हॉस्पिटल ब्लॉक के एम एस डॉ देवा आशीष शुक्ला का कहना है कि मामला शासन स्तर से अटका हुआ है। कई बार रिमाइंडर भेजा जा चुका है।