एलयू के परीक्षा विभाग में मंगलवार को एक बार फिर गहमागहमी का माहौल दिखा। एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा में प्रयोग की गई लखनऊ विश्वविद्यालय की 114 मार्क्सशीट फर्जी मिलने की पुष्टी हुई है।
यह सभी मार्क्सशीट विंध्याचल मंडल के अंतर्गत मिर्जापुर में शिक्षक भर्ती के लिए प्रयोग की गई थीं। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने 61 अभ्यर्थियों की कुल 122 मार्कशीट सत्यापन के लिए भेजी थीं जिनमें से मात्र चार अभ्यर्थियों की आठ मार्क्सशीट ही सही मिलीं।
बाकी के 57 अभ्यर्थियों ने लखनऊ विश्वविद्यालय की फर्जी मार्कशीट का प्रयोग किया था। पिछले करीब पांच महीनों के दौरान लखनऊ विश्वविद्यालय की 585 के करीब फर्जी मार्कशीट मिल चुकी हैं। इनमें 570 तो केवल एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती और अनुदेशक भर्ती के लिए इस्तेमाल की गई हैं।