फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्रावस्ती के दो निजी केंद्रों पर फर्जी तरीके से लगे लाइसेंस हटे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल के ईएनटी सर्जन डॉ. हिमांशु की पत्नी डॉ. मोहिता के दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर श्रावस्ती में खोले गए दोनों अल्ट्रासाउंड केंद्र से उनका पीसीपीएनडीटी का लाइसेंस हटा दिया गया है। इन केंद्रों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन


डॉ. मोहिता लखनऊ में प्राइवेट प्रैक्टिस करती हैं और शहर में दो केंद्रों पर उनका पीसीपीएनडीटी लाइसेंस मान्य है। उन्होंने दिसंबर में सीएमओ कार्यालय में अपने अस्पताल के अल्ट्रासाउंड पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था। जांच में पता चला कि उनके नाम और डिग्री का उपयोग कर श्रावस्ती में सहारा अल्ट्रासाउंड सेंटर और ज्योति डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित हो रहे थे।

डॉ. मोहिता ने 10 दिसंबर को श्रावस्ती के सीएमओ से इसकी लिखित शिकायत की थी। एक महीने बाद अब दोनों केंद्रों से उनका लाइसेंस हटा दिया गया है। हालांकि, फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बावजूद अब तक केंद्र संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लखनऊ के सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने पुष्टि की है कि श्रावस्ती से लाइसेंस हटने के बाद अब महिला डॉक्टर का पंजीकरण लखनऊ में किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, श्रावस्ती के सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय में होने वाली बैठक में इस मसले को रखा जाएगा। डीएम से निर्देश मिलते ही फर्जी दस्तावेज लगाने वाले केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें