फैजाबाद में 14 व पंच कोसी परिक्रमा और मोहर्रम साथ-साथ पड़ने पर सतर्क
हुए आला अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
अधिकारियों के मुताबिक 11
नवंबर को 14 कोसी परिक्रमा शुरू हो रही है जो 12 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद
13 को पंच कोसी परिक्रमा शुरू हो जाएगी।
पढ़ें-
84 कोसी से नहीं भरा मन, अब पंच कोसी
उसी समय मोहर्रम के जुलूस भी
निकलेंगे। दोनों का रास्ता भी लगभग समान है। ऐसे
में कोई टकराव या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके प्रबंध किए जा रहे
हैं।
पढ़ें-
विहिप नेताओं को रोक, आगे बढ़ी परिक्रमा
आईजी कानून-व्यवस्था राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि परिक्रमा में
दस से 12 लाख तक लोगों का आवागमन होता है। परंपरागत होने की वजह से इस पर
प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है।
आईजी ने बताया कि यहां पर्याप्त तादाद में
सुरक्षा बल मुहैया कराया गया है और जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों
को इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...