अलीगंज स्थित नया हनुमान मंदिर में आज से दो दिवसीय ‘भादो मंगल मेला’ शुरू होगा।
संत गाडगे जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में रजक समाज के इस मेले में गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें कई झांकियां शामिल होगी।
समिति अध्यक्ष इंदर लाल कन्नौजिया व महामंत्री अनिल कुमार कन्नौजिया ने बताया कि मेले का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा।
इसमें जवाबी अवधी बिरहा फैजाबाद के राघव राम यादव एवं हैदरगढ़ के रामदास गुप्ता के बीच रातभर मुकाबला चलेगा। बुधवार को दोपहर बाल डांस प्रतियोगिता होगा। मेले में भंडारा व प्रसाद वितरण भी होगा।