फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 15.15 करोड़ रुपये से बढ़ेंगी अपेक्स ट्रॉमा सेंटर में सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के अपेक्स ट्रॉमा सेंटर में 15.15 करोड़ रुपये की लागत से मशीनरी और सहायक उपकरण खरीदे जा रहे हैं। इससे यहां की सुविधाएं बढ़ेंगी। बजट मंजूर होने के बाद इनका विभागवार वर्गीकरण जारी किया गया है।
विज्ञापन




पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर को मजबूत करके यहां सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। कोशिश है कि केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर से कुछ दबाव कम होगा। अपेक्स ट्रॉमा सेंटर के लिए सबसे ज्यादा 3.80 करोड़ रुपये रेडियोलॉजी विभाग के लिए पास हुआ है। इसके तहत यहां पर डिजिटल रेडियोग्राफी सेट और अन्य उपकरण लिए जाएंगे। 3.111 करोड़ रुपये ट्रॉमा सर्जरी विभाग के लिए पास हुए हैं। इसमें ट्रॉमा सर्जरी से संबंधित विभिन्न उपकरणों की खरीद होगी। फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन विभाग को 2.80 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इससे यहां पर पुनर्वास में काम आने वाले विभिन्न उपकरण और मशीन शामिल हैं। आर्थोपेडिक सर्जरी विभाग को 1.15 करोड़ रुपये मिले हैं, जिससे सर्जरी के उपकरण खरीदे जाएंगे। ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग को 54 लाख, लैब मेडिसिन के लिए 55.90 लाख रुपये, एनेस्थीसिया विभाग के लिए 1.20 करोड़, न्यूरोसर्जरी विभाग को 1.35 करोड़ रुपये, माइक्रोबायोलॉजी विभाग को 17 लाख और अन्य मद में 21 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन के अनुसार इससे एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में सुविधाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें