फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुख्यमंत्री और न्यायमूर्ति से मेडल पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सर्
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विवि के पांचवें दीक्षांत समारोह में 17 विद्यार्थियों को 20 पदक दिए गए। ईशा अग्रवाल को चार पदकों से नवाजा गया। वर्ष 2021-26 बैच के बीए एलएलबी ऑनर्स के 173 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गईं। एलएलएम के 2025-26 बैच के 47 विद्यार्थियों को डिग्री दी गई। परास्नातक डिप्लोमा के 26 विद्यार्थियों को भी उपाधि दी गई। कुल 260 विद्यार्थियों को उपाधियां मिलीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ से मेडल पाकर मेधावियों के चेहरे खिल गए और उन्होंने इसे अपने अब तक के जीवन का सबसे खास दिन बताया।
विज्ञापन

चार पदकों और परिवार के साथ ने दोगुनी कर दी खुशी
Iबीए एलएलबी ऑनर्स की ईशा अग्रवाल को तीन स्वर्ण और एक रजत पदक मिला। अपने पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्होंने रजत पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही आपराधिक विधि में जस्टिस ओपी प्रधान मेमोरियल स्वर्ण पदक, संवैधानिक विधि में लेट पद्मावती मोहनलाल जरीवाला स्वर्ण पदक और स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए उन्हें वीरेंद्र भाटिया स्वर्ण पदक भी प्रदान किया गया। ईशा ने बताया कि मुझे मुख्यमंत्री और भावी चीफ जस्टिस से मेडल पाकर बहुत खुशी हो रही है। इस खुशी में मेरा परिवार भी मेरे साथ रहा। कहा, सिविल सर्विसेज और न्यायिक सेवा की साथ-साथ तैयारी कर रही हैं।I

वकालत में बनाऊंगी कॅरिअर
Iबीए एलएलबी ऑनर्स बैच 2021-26 में तेजस्विनी कौशल को स्वर्ण पदक मिला। दिल्ली की रहने वाली तेजस्विनी ने बताया कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनकी मेहनत का फल उन्हें मिला। बताया कि आगे वकालत में ही अपना कॅरिअर बनाएंगी। मुख्यमंत्री के हाथों मेडल पाने पर खुशी जताई।I
विज्ञापन

न्यायिक सेवा में जाने का सपना
Iएलएलएम में गोल्ड मेडल पाने वाली रूपल जायसवाल प्रयागराज की रहने वाली हैं। उन्हें बीए एलएलबी में भी गोल्ड मेडल मिला था। इसका श्रेय उन्होंने अपने परिवार को दिया और कहा कि वे आगे न्यायिक सेवा में ही अपना कॅरिअर बनाना चाहती हैं।I
कोई न्यायिक सेवा में तो कोई समाजसेवा करने का इच्छुक
लोहिया विधि विवि में पीजी डिप्लोमा कोर्स में भी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। पीजी डिप्लोमा इन साइबर लॉ में स्वर्ण पदक पाने वाले भास्कर पांडेय मिर्जापुर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को दिया। भास्कर ने बताया कि उन्हें न्यायिक सेवा में जाना है। वहीं पीजी डिप्लोमा इन इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स में स्वर्ण पदक पाने वाली आशी पांडेय का कहना है कि वे समाज सेवा के जरिये ऐसे लोगों की मदद करना चाहती हैं जो धन के अभाव में कानूनी सहायता से वंचित रह जाते हैं।
पीजी डिप्लोमा इन मीडिया लॉ, एंटरटेनमेंट एंड एथिक्स में अंशुमान सिंह को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। जालौन के कोच निवासी अंशुमान ने बताया कि वह जज बनना चाहते हैं। बताया कि पीजी डिप्लोमा से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है जो उन्हें भविष्य में काम आएगा। मालविका पचौरी को केके लूथरा मेमोरियल एडवोकेसी में स्वर्ण पदक दिया गया। वे हैदराबाद की रहने वाली हैं और डाटा प्रोडक्शन ऑफिसर के तौर पर काम कर रही हैं। इसी क्षेत्र में वे अपना कॅरिअर बनाना चाहती हैं।

Next
AU ऐप में पढ़ें