फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की फेसबुक आईडी हैक कर किसी से मांगे 10 हजार तो किसी से 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर थाना की अंबेडकर चौकी पर तैनात दरोगा संजय गुप्ता की फेसबुक आईडी हैक करके रुपये मांगने का मामला सामने आया है। इंस्पेक्टर धीरज कुमार ने बताया कि किसी हैकर ने अंबेडकर चौकी के प्रभारी संजय गुप्ता की फेसबुक आईडी हैक कर ली थी। इसके बाद हैकर ने चौकी प्रभारी की फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों को मेसेज भेजकर खुद को मुसीबत में बताते हुए रुपयों की मांग की। किसी से उसने 10 हजार तो किसी से 25 हजार रुपये मांगे। कुछ लोगों को शक हुआ तो उन्होंने चौकी प्रभारी को फोन कर संपर्क किया। रुपया मांगने की बात सुनते ही चौकी प्रभारी के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल साइबर सेल में संपर्क कर फेसबुक आईडी हैक होने की सूचना दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि हैकर का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें