फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 को होगी ईद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष व शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक ने ईदुल फित्र का त्योहार 25 मई को मनाने का एलान किया है। मौलाना ने मुसलमानों से ईद को सादगी से मनाने की अपील भी की। मौलाना ने कहा कि ईद के खर्चों में कटौती कर उन पैसों से गरीब, बेसहारा लोगों की मदद करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घरों में ईद की खुशियां मनाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से जल्द निजात मिले, सभी लोग खास दुआ करें। इस मौके पर सोशल एक्टिविस्ट मेराज हैदर, नजमुल हसन नजमी, कल्बे हुसैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें