फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनेगी भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा, अयोध्या विकसित होगा आइकानिक शहर के रूप में

Sun, 03 Mar 2019 01:53 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
ram ke naam
विज्ञापन
अयोध्या में भगवान की श्रीराम की भव्य प्रतिमा की स्थापना के लिए गुजरात सरकार से एमओयू किया जाएगा। यह फैसला प्रदेश सरकार ने शनिवार रात को कैबिनेट बैठक में लिया। इसके तहत गुजरात सरकार से वहां लौह पुरुष सरदार पटेल की स्थापित की गई प्रतिमा के बारे में तकनीकी आदि सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि भगवान श्रीराम की अयोध्या में प्रतिमा स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हाईपावर कमेटी का गठन किया गया है। इसमें दोनों डिप्टी सीएम और पर्यटन व संस्कृति मंत्री भी शामिल हैं। खास बात यह होगी कि सरकारी पैसे के बजाए प्रतिमा दान के पैसे से स्थापित की जाएगी। इसमें बस बुनियादी ढांचे का विकास सरकार अपने पैसे से करेगी।

अपर मुख्य सचिव सूचना एवं पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि सरकार का उद्देश्य अयोध्या को आइकानिक शहर के रूप में स्थापित करना है। जिस तरह न्यूयार्क में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, पेरिस में एफिल टावर या आगरा में ताजमहल है, क्योंकि उसी के कारण वहां पर्यटक पहुंचता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए अयोध्या के पर्टयन विकास और सुंदरीकरण के तहत भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा के साथ टूरिस्ट सेंटर, डिजिटल म्यूजियम, लाइब्रेरी, पार्किंग, फूड प्लाजा, लैंड स्कैपिंग और इंटरप्रेटर सेंटर आदि विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें