फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप में जा घुसी एसयूवी, नेत्र सर्जन की मौत, तीन लोग जख्मी

Mon, 05 Feb 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
डॉ संतोष शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala
विज्ञापन
इलाहाबाद -फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कूरेभार ब्लॉक के पास रविवार सुबह मवेशियों से लदी पिकअप में पीछे से एक एसयूवी घुस गई। उसके बाद अनियंत्रित एसयूवी पशु अस्पताल की बाउंड्रीवाल तोड़ते हुए पलट गई। इस हादसे में एसयूवी सवार नेत्र चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

 
घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक अन्य चिकित्सक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।  फैजाबाद जिले के बीकापुर क्षेत्र के परसीपुर साल्हीपुर (चौरे बाजार) निवासी डॉ संतोष शर्मा (35) नेत्र सर्जन थे। वाराणसी में मेडिकल की कोचिंग चलाने वाले डॉ संतोष अन्य चिकित्सकों  के साथ प्रत्येक रविवार को कनावा मार्ग पर ‌स्थित पं. जगदंबा प्रसाद आई हॉ‌स्पिटल में निःशुल्क मरीजों का इलाज कराने के लिए आते थे।

रविवार सुबह डॉ संतोष वाराणसी के ही चिकित्सक डॉ राजीव सिंह (48), अशोक त्रिपाठी (36) और आलोक कुमार त्रिपाठी (35) के साथ एसयूवी से चौरे बाजार आ रहे थे। वे कूरेभार क्षेत्र के ब्लॉक के पास पहुंचे ही थे कि सामने चल रही मवेशियों से लदी पिकअप ने अचानक ब्रेक लगा दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें