मुंबई व गुजरात की ट्रेनों में लखनऊ जंक्शन से बांद्रा सहित कई ट्रेनों में स्लीपर के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को लंबी वेटिंग से राहत मिल सकेगी।
लखनऊ जंक्शन बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (09022) में 18 जुलाई को स्लीपर का एक कोच लगाया जाएगा।
बांद्रा टर्मिनस से लखनऊ जंक्शन (09021) में 17 जुलाई को, बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर (09091) में 19 जुलाई को स्लीपर का एक कोच, अहमदाबाद गोरखपुर (09489) में 17, 18, 20, 21, 22 एवं 23 जुलाई को स्लीपर का एक कोच लगेगा।
गोरखपुर से अहमदाबाद (09490) में 18, 19, 21, 22, 23 एवं 24 जुलाई को स्लीपर का और गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस (09092) में 20 जुलाई को स्लीपर का एक कोच लगाया जाएगा।
कई ट्रेनें बदले रूट पर दौड़ेंगीं
दरभंगा समस्तीपुर रेलखंड पर मुक्तापुर समस्तीपुर स्टेशनों के बीच बाढ़ के चलते कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। 16 जुलाई को जयनगर से चलने वाली जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस (04649) जयनगर की जगह समस्तीपुर से और जयनगर से 16 को ही चलने वाली ट्रेन (04651) जयनगर की जगह मुजफ्फरपुर से चलाई जाएगी।