लखनऊ। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आजम अली अंसारी से एक लाख की रंगदारी की मांग की गई। उन्होंने शनिवार को सआदतगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
चौपटिया कटरा वफा बैग निवासी आजम अली डुप्लीकेट सलमान खान के नाम से जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनके हजारों फॉलोअर्स है। आरोप है कि चार अक्तूबर की रात अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। फोनकर्ता ने एक लाख की रंगदारी मांगी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
इससे वह व उनका परिवार काफी डरा हुआ है। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि सर्विलांस की मदद से पता चला है कि रंगदारी मांगने वाला आजम का एक फॉलोवर है। उसके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।