लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने दो जोड़ी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन45 फेरों के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 02563 बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस अब 15 जुलाई तक चलेगी। ट्रेन 02564 नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस का संचालन 16 जुलाई तक, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का 15 जुलाई तक और 02570 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस का संचालन 16 जुलाई तक बढ़ाया जा रहा है।