फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी समारोह में पनीर न मिलने पर बरातियों ने किया हमला, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के पक्काबाग में बृहस्पतिवार को शादी समारोह में खाना परोसने के विवाद में मारपीट हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हुए। ठाकुरगंज पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पक्काबाग निवासी अर्शी ने बताया कि नफीस की बहन की शादी में बरातियों ने पनीर मांगा। पनीर खत्म होने की बात पर शराब के नशे में बरातियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। आरोपियों ने अर्शी, अजीम, फहीम और दोस्त पर लाठी-डंडों से हमला किया। फहीम की नाक में चोट लगी, वहीं अर्शी की मां जहांआरा का सिर फट गया। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें