लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद, लूटा और लुआक्टा के पदाधिकारियों ने सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के आवास पर बैठक की। इसमें राज्य कर्मचारियों के लिए लागू की गई कैशलेस चिकित्सा सुविधा पर सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। उच्च शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि जल्द ही लविवि में सीएम का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक में उप्र राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष डॉ. संजय शुक्ला, कर्मचारी परिषद अध्यक्ष राकेश कुमार यादव, लूटा अध्यक्ष प्रो. अनित्य गौरव, महामंत्री प्रो. राममिलन यादव, लुआक्टा अध्यक्ष प्रो. मनोज पांडेय, महामंत्री प्रो. अंशु केडिया तथा प्रो. जयशंकर पांडेय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।