लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के गोमतीनगर स्थित कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने हाल ही में हटाई गई अपनी सुरक्षा पर कड़ी नाराजगी जताई है।
गोपाल राय ने दावा किया कि दिल्ली धमाके में पकड़े गए आतंकियों के निशाने पर कई हिंदूवादी नेता थे। आईबी ने खुद उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि सात नवंबर को कुछ संदिग्ध लोग उनके घर के बाहर सीसीटीवी कैमरों में देखे गए थे, जो लगातार तीन दिनों तक उनके आवास के आसपास घूमते रहे। इस पूरी घटना की जानकारी स्थानीय खुफिया इकाई , पुलिस महानिदेशक और प्रमुख सचिव गृह को दे दी गई थी।