फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहटा में धमाका : ट्राॅमा सेंटर में भर्ती दोनों घायलों की हालत गंभीर

विज्ञापन
बेहटा गांव में अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका।
विज्ञापन
लखनऊ। बेहटा गांव में पटाखा बनाने के दाैरान हुए विस्फोट के दो घायलों को गंभीर हालत में केजीएमयू के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्राॅमा सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि इरशाद के शरीर का करीब 90 से 95 फीसदी हिस्सा जल गया है। विशेष उपचार के लिए बर्न इंटेंसिव केयर यूनिट (बीआईसीयू) में भर्ती किया गया है। इसी तरह नदीम का शरीर 40 से 45 फीसदी हिस्सा जला हुआ है। दोनों की हालत गंभीर है। प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डाॅक्टर दोनों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

या अल्लाह...मामा-मामी मुझे छोड़कर चले गए
मृतक आलम की भांजी नूरजहां का विलाप सुनकर हर कोई गमगीन हो गया। वह फूट-फूटकर रो रही थीं—“कुछ दिन पहले ही मामा से बात हुई थी, क्या पता था वो आखिरी बार होगी।” हादसे की खबर मिलते ही वह ससुराल से दौड़ी चली आईं और शवों को देखकर दहाड़ मारकर रोने लगीं। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें संभाला।
बेटे को सीने से चिपटाकर बचाई जान
इमरान की पत्नी नूरजहां ने बताया- “मैं बेटे जियान के साथ कमरे में थी। धमाके से सब कुछ हिल गया। छत हमारे ऊपर गिर पड़ी। मैंने बेटे को सीने से चिपटा लिया ताकि उसे चोट न लगे। खुद मलबे में दबकर बेहोश हो गई। होश आया तो अस्पताल में थी। सबसे पहले बेटे की कुशलता पूछी, तभी चैन मिला।” नूरजहां की मां रहीशा ने बताया कि उन्होंने मदद लेकर बेटी और नाती को मलबे से बाहर निकाला।
विज्ञापन

पत्नी न होती तो आज मैं जिंदा न होता
आलम के पड़ोसी 35 वर्षीय जैद ने बताया—मैं नहा कर बिस्तर पर लेटा ही था कि एक के बाद एक धमाके हुए। अचानक पिछली दीवार भरभराकर मुझ पर गिर पड़ी और मैं बेहोश हो गया। पत्नी पर भी थोड़ा मलबा गिरा, लेकिन उसने किसी तरह मेरा हाथ पकड़कर बाहर निकाला। अगर वो न होती तो आज मेरी जान चली जाती।” हादसे में जैद का हाथ और पैर जख्मी हो गया जबकि पत्नी को हल्की चोट आई। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने उनका उपचार किया।

Next
AU ऐप में पढ़ें