फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऑटो सर्विस की दुकान में धमाके से शटर उड़ा, दीवारें गिरी... इलाके में दहशत

Thu, 20 Nov 2025 10:40 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती/तुलसीपुर

सार

श्रावस्ती के तुलसीपुर इलाके में एक ऑटो सर्विस की दुकान में हुए धमाके से दुकान का शटर उड़ गया और दीवारें गिर गईं। धमाके से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन
धमाके से उड़ी छत और दीवारें। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर क्षेत्र के पटना बाजार स्थित ऑटो सर्विस की दुकान में बुधवार की रात जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि दुकान का शटर टूटकर बाहर गिरा और दीवारें दरक गईं। छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। धमाके की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के काली मिश्रपुरवा निवासी मोती लाल क्षेत्र मल्हीपुर थाना क्षेत्र के पटना निवासी मुरली गुप्ता के घर में दुकान किराए पर लेकर जायसवाल ऑटो सर्विस की दुकान चलाते हैं। मोतीलाल मंगलवार को दुकान बंद कर घर चले गए थे। इस दौरान बुधवार की रात उनकी दुकान में धमाका हो गया।

ये भी पढ़ें - विकसित की भांग की नई प्रजाति... चिकित्सा क्षेत्र के लिए बनेगी गेमचेंजर, किसानों को भी तीन से पांच गुना होगा फायदा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सेवानिवृत्त रेलवे अफसर और शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट कर 30.57 लाख रुपये ऐंठे, आतंकी से कनेक्शन में फंसाया
विज्ञापन


दुकान के पीछे कमरा लेकर किराए पर रह रहे एटा जिले के निधौली थाना क्षेत्र के नंगला देवा निवासी बंटी,  सोरो थाना क्षेत्र के नगला उल्फत निवासी संजय, बुलन्दशहर के पहासू थाना क्षेत्र गनगगढ़ नंगला बंजारा निवासी आकाश ने बताया कि  रात लगभग 11 बजे अचानक धमाका हुआ।

धमाके के बाद पूरे दुकान में आग फैल गई और पूरे घर में काला धुआं फैल गया। हम लोगों ने पीछे के दरवाजे को तोड़ दिया और भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर आई मल्हीपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें