फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आंकड़ों के विश्लेषण की तकनीक समझाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के व्यावहारिक अर्थशास्त्र विभाग की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) के आंकड़ों के उपयोग पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य वक्ता डेलॉइट इंडिया के प्रबंधक अर्थशास्त्री डॉ. शिवाकर तिवारी ने शोध में आंकड़ों की उपयोगिता बताई। उन्होंने विभिन्न शोध सॉफ्टवेयरों के माध्यम से आंकड़ों के विश्लेषण की तकनीक समझाई। कार्यक्रम कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी और वाणिज्य संकाय की अधिष्ठाता प्रो. अर्चना सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के संयोजक डॉ. करुणा शंकर कनौजिया ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें