स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा के प्रति बहुत लापरवाह है। उसकी लापरवाही का सबसे बड़ा उदाहरण लखनऊ में रविवार को तब उजागर हुआ जब फिटनेस जांच के दौरान सीएमएस के स्कूली वाहन के फस्ट एड बॉक्स में एक्सपायर्ड दवाएं पाई गईं। इसका उल्लेख रजिस्टर में करने के बाद फिटनेस प्रमाण पत्र को रोक दिया।
उधर, रविवार को फिटनेस कराने आए 75 वाहनों में 12 को ही प्रमाण पत्र जारी हो सके, अन्य को खामियों दूर करके दोबारा जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संजीव गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान अधिकतर स्कूलों की बस एवं वैन की सीएनजी किट फिट नहीं पाई गई, जिसमें सीएमएम के वाहन शामिल थे।
वहीं कई बस एवं वैन में आग बुझाने वाले गैस सिलेंडर को भी एक्सपायर्ड पाया गया। चौक स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल के वाहन की फिटनेस 2013 से फेल पाई गई। सीएमएस की एक स्कूली वैन में खराब हो चुकीं दवाएं बॉक्स में मिलने के मामले में स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेजा जाएगा।