फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी के कुएं में मिलीं सरकारी दवाएं, जानें- क्या है माजरा

Mon, 24 Jul 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
कुएं में पड़ी दवाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बाराबंकी के देवा क्षेत्र के देवगांव में रविवार को एक कुएं में भारी मात्रा में सरकारी दवाएं पड़ी मिली। ग्रामीणों ने देखा तो मामले की सूचना पुलिस व स्थानीय पीएचसी के चिकित्सकों को दी। सूचना के बावजूद भी मौके पर न पुलिस पहुंची और न ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
विज्ञापन


मामला सीएचसी बड़ागांव से संचालित हो रहे पीएचसी सदरुद्दीनपुर के निकट देवगांव का है। देवा विकास खंड के ग्राम देवगांव निवासी सुशील कुमार रविवार को अपने खेत गया हुआ था। खेत में बने कुंए में खेत का पानी जा रहा था। किसान पानी बांधने गया तो देखा कि कुंआ दवाओं से पटा पड़ा है।

ग्रामीणों ने बाल्टी के कुछ दवाएं बाहर निकालकर देखी तो सभी दवाएं सरकारी आपूर्ति और बिना एक्सपायॅरी डेट की मिली। सीएमओ डॉक्टर रमेश चंद्र ने कहा मामले की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें